फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विक्की की मौत
- परिजनों ने मांगा मुआवजा
- दोपहर बाद पोस्टरमार्टम
- मौके पर 4 राउंड फायर
- 4 जिंदा कारतूस भी बरामद
- एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
- एमडीएम दिनभर बना रहा छावनी
- तीन थाना क्षेत्रों में एसएचओ सहित टीमों का गठन
- 2 आरोपियों को दस्तायाब करने की सूचना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विक्की की मौत। शुक्रवार की रात को आपसी रंजिश के चलते 12वीं रोड पर गैंगवार का शिकार बने फायरिंग में घायल की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के सिर में गोली लगने से मौत बताई जा रही है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड का गठन करते हुए शुरू किया गया।
इससे पहले परिजन मुआवजे की बात को लेकर भी धरने पर बैठे रहे। उधर, पुलिस की ओर से रात में ही 3 टीमों में एसएच ओ सहित अधिकारियों का गठन करते हुए जांच में जुटी है। प्रकरण देवनगर थाना क्षेत्र का है, जिसमें हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ तकरीबन 25 मामलें होना बताया जा रहा है। शनिवार को पुलिस ने मौका स्थल से देर रात तक चार जिंदा कारतूस के साथ चार खाली कार्टेज के खोखे बरामद किए है।
रात में वारदात के समय विक्की फाईटर के सिर में गोली लगी थी और शनिवार सुबह करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई। जबकि सन्नी हंस के पैर में गोली लगी है,जिसका ऑपरेशन किया गया है। शनिवार को भी पूरे दिन पुलिस अधिकारियों सहित जाब्ता एमडीएम में तैनात रहा। पुलिस के अनुसार हमलावर मोंटू कंडार गैंग से जुड़े होना बताए जा रहे हैं।
एडीसीपी (पश्चिम) नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि सन्नी हंस और विक्की फाइटर स्कार्पियो में सवार थे। बाइक और स्कूटी पर आए 5 से 6 बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि हमलावर आरोपी जिला पूर्व के है,मरने वाला हिस्ट्रशीटर जिला पश्चिम का निवासी है। हमलावरों मेें विशाल पंडित, चीकू, अजय धारू,सुनीत तेजी की पहचान की गई है। दो माह पहले सन्नी हंस के भाई राहुल ने संजय मेघवाल नाम के शख्स से मारपीट की थी,जो इन दिनों जेल में है।
गौरतलब है कि मोटर साइकिलों और एक्टिवा पर सवार होकर आए बदमाशों ने स्कार्पियो में सवार विक्की फाइटर और उसके साथी सन्नी हंस पर जानलेवा हमला कर दिया था।। हमले में दोनों घायल हो गए। बदमाशों ने स्कार्पियो के शीशे फोड़ दिए। इसके बाद मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही देवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एमडीएम अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। राजीव गांधी नगर,कुड़ी और प्रताप नगर सदर थानाधिकारी के नेतृत्व में 3 टीमें बनाई गई है। जानाकरी के अनुसार चिन्हित हमलावरों में से दो को दस्तयाब भी किया गया है।
दोपहर बाद हुआ पोस्टमार्टम, धरना भी दिया
सुबह विक्की की मौत के बाद परिजनों की ओर से मोर्चरी के बाहर धरना देते हुए सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग की गई थी,लेकिन पुलिस अधिकारियों की ओर से सिर्फ मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिलने वाली राशि का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करवाया गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करते हुए शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
आपसी रंजिश से बनी गैंगवार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गैंगवार पुरानी रंजिश के चलते हुआ है और मोटूं कंडारा हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। सनी हंस का भाई राहुल अजय घारू के साथ में था,7 साल पहले सन्नी ने अजय घारू गैंग से अलग करने पर विवाद शुरू हुआ।
7 साल पहले भी परिजनों पर भी हमला कर चुके है। हाल ही में सरदारपुरा थाने में संजय मेघवाल,जो घारू और हंस की गैंग के साथ था। संजय के केबिन पर राहुल और चार-पांच लोगों ने मारपीट की,जो इन दिनो जेल है। इसी रंजिश के चलते फिर गैंगवार हुआ है,तीन टीमें खांडा फलसा,प्रतापगर नगर,राजीव गांधी नगर क्षेत्र में एसएचओ को गठित करते हुए जांच शुरू की जा चुकी है।
पूर्व सीएम गहलोत बोले- प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है,जब गृह विभाग पूरी तरह विफल हो गया है। जोधपुर में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटना और फिर गोली मारकर हत्या कर देना,इस बात का जीता- जागता सबूत है कि पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि ये खौफनाक घटनाएं साफ संकेत हैं कि अपराधियों के दिलों से कानून और पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है। सरकार की नाकामी के कारण आज स्थिति बिल्कुल उलट गई है। आमजन में डर बढ़ रहा है,अपराधियों में विश्वास। एक सभ्य समाज के लिए यह बेहद खतरनाक और चिंताजनक स्थिति है। सरकार तुरंत अपनी कुंभकर्णी नींद से जागे।
