Doordrishti News Logo

सड़क हादसों में दो की मौत

जोधपुर,सड़क हादसों में दो की मौत। शहर के बनाड़ और बोरानाडा पुलिस थाना क्षेत्र में हुए सडक़ हादसों में अधेड़ एवं युवक की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द कर दिए।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक के राज्यपाल का भाजपा ने किया स्वागतआ

बनाड़ पुलिस ने बताया कि जालखा पीपाड़ सिटी हाल साजन लीला विहार नादड़ी के रहने वाले श्रवणदास ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता भैरूदास वैष्णव बाइक लेकर देवलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने से निकल रहे थे। तब किसी पिकअप वाहन के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। इस बारे में अब बनाड़ पुलिस पिकअप और चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इधर बोरानाडा थाने के एएसआई भरतलाल ने बताया कि बालोतरा जिले के गिड़ा थानान्तर्गत खोखसर निवासी 25 वर्षीय परमेश्वर पुत्र प्रेमाराम जाट यहां जोधपुर में फैक्ट्री में काम करता था। वह अपने किसी परिचित के साथ बाइक पर बैठ कर आशापूर्णा सिटी रोड से निकल रहा था। वह बाइक के पीछे बैठा। तब किसी अन्य बाइक सवार से उनकी गाड़ी टकरा गयी।

हादसे में परमेश्वर के सिर पर चोट लगने के साथ बे्रन हेमरेज हो गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। एएसआई भरतलाल ने बताया कि मृतक के चाचा भगाराम जाट ने इस बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टाल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed