Doordrishti News Logo

ऑनलाइन दवा मंगाई रिफंड के नाम पर 2.82 लाख की ठगी

जोधपुर,ऑनलाइन दवा मंगाई रिफंड के नाम पर 2.82 लाख की ठगी।शहर के निकट मथानिया स्थित नेवरा चारणान गांव में रहने वाले एक युवक को ऑन लाइन वजन बढ़ाने की दवा मंगाना भारी पड़ गया। शातिर ने रुपए रिफंड करवाने के नाम पर उससे 2.82 लाख की ठगी कर ली। अब नामजद आरोपियों के खिलाफ मथानिया थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

जानिए पूरी खबर यहां से –सड़क हादसों में दो की मौत

नेवरा चारणान स्थित जाटों की ढाणी निवासी सुखाराम पुत्र दमाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने अपने मोबाइल पर गत साल 19 अक्टूबर को एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा था। जिसमें वजन बढ़ाने की बात कहते दवाई के बारे में लिखा था। दवाई काम नहीं करने पर पैसे रिफंड का बताया गया था। इस झांसे मेें आकर उसने 35 हजार रुपए ऑॅनलाइन पेमेंट कर दवाई मंगाया था। मगर उसका वजन नहीं बढऩे पर उसने वापिस दवा विक्रेता से संपर्क किया। तब उन लोगों ने पैसे रिफंड करने के लिए प्रोसेस फीस के तौर पर 1212 रुपए मांगे थे। तब उसने यह फीस जमा करवा दी। इस बीच उसकी बातचीत ऑनलाइन दवा विक्रेताओं गजानंद शिवा,सोनू यादव,अमित, सोनू कुमार एवं राहुल से हुई थी।

इन लोगों ने उससे प्रोसेस फीस और अन्य मदों का बताते हुए 2 लाख 82 हजार 66 रुपए अपने खातों में डलवा दिए। यह रकम परिवादी की तरफ से 9 दिसम्बर 23 तक भेजी गई। मगर रुपए रिफण्ड नहीं हो पाए। शातिरों ने बाद में फोन बंद कर दिया। पीडि़त ने अब अदालत की शरण लेकर इस्तगासे के माध्यम से केस दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टाल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिवालयों में शिव का अभिषेक-बम-बम भोले के गूंजे जैकारे

August 11, 2026

सोने-चांदी के जेवर लूटने की वारदात का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

16.25 लाख रुपए नकद बरामद तीन लग्जरी वाहन जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने वेल्डिंग विज्ञान को दिया नया आयाम

August 10, 2026

पिकअप पलटने से घायल बालक सहित दो लोगों की मौत

August 10, 2026

10 साल से फरार 15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

August 10, 2026

दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

August 10, 2026

एमएमयू की बैठक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा व निर्माण कार्यों पर चर्चा

August 10, 2026

वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई

August 10, 2026