Doordrishti News Logo

दो दिवसीय राजएपीकोन 2024 संपन्न

जोधपुर,दो दिवसीय राजएपीकोन 2024 संपन्न। एसोसिऐशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इण्डिया की जोधपुर शाखा एवं एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित राजएपीकोन 2024 का रविवार को समापन हो गया।

इसे भी पढ़िए – छात्र का अपहरण कर पेशाब पिलाने का प्रयास,मांगी 50 लाख की फिरौती

आयोजन चैयरमैन डॉ.आलोक गुप्ता एवं आयोजन सचिव डॉ.गौतम भण्डारी ने बताया कि सत्र के अन्तिम दिन वैज्ञानिक सत्र में जटिल अस्थमा,लम्बा बुखार, आईसीयू इन्फेक्शन पर जयपुर के डॉ.प्रद्युमन शर्मा,अहमदाबाद के डॉक्टर अतुल पटेल के व्याख्यान हुए।

मुम्बई की इन्फेक्शन डिजीज स्पेशलिस्ट डॉ.तनु सिंहल ने टीबी की नवीनतम जॉच तकनीक के बारे में बताया। प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञ जयपुर के डॉ.हेमन्त मल्हौत्रा व डॉ. जीएस भाटी ने कैंसर की प्रारम्भिक अवस्था में निदान पर जोर देते हुए जानकारी दी कि ब्लड कैंसर जैसे कि माइलोयड़ ल्यूकिमिया में प्रत्येक रोगी लम्बे जीवन की अपेक्षा कर सकता है बशर्ते की वह ईलाज बीच में नहीं छोड़े।

मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर ग्रेस्ट्रोएन्ट्रोलोजी डॉ.राजेश पुरी ने पेट के जटिल रोगों की एन्डोस्कोपिक तकनीक द्वारा नवीनतम विधियों की जानकारी दी। इनके अतिरिक्त डॉ.जीडी रामचन्दानी कोटा,डॉ.रजनीश सक्सेना अजमेर ने डायबिटिज पर, डॉ.अनिल सामरिया अजमेर,डॉ. अरविन्द कल्ला जोधपुर ने गुर्दे रोग सम्बन्धित निदान व उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ.अरविन्द जैन जोधपुर द्वारा वृद्ध अवस्था की कठिनाईयों व डॉ.आरपी पारीक पिलानी ने डायबिटिज के निःशुल्क कैम्प पर जोर दिया।

कौन्फ्रेस के सांईटिफिक चैयरमैन डॉ.नवीन किशोरिया व डॉ.संदीप टाक ने बताया कि लीवर की बीमारियों पर योगदान को देखते हुए जोधपुर के डॉ.सुनिल दाधिच को डॉ. सक्सेना मेमोरियल ओरेशन अवार्ड प्रदान किया गया।

शोध पत्रों में डॉ.चैन्नारेड्डी अवार्ड जोधपुर के डॉ.शिरीष बाहेती एवं डॉ. संजय कुमार जो दिया गया। कोटा चेप्टर अवार्ड डॉ.दिव्या एरन,गंगाधर वर्मा अवार्ड डॉ.इशिता सिंहल, बीकानेर चेप्टर अवार्ड डॉ.सुमित कुमार एवं जोधपुर एपीकोन अवार्ड जोधपुर के डॉ. रौनक गांधी व डॉ.विनीत जोशी को प्रदान किया गया।

आयोजन चैयरमैन डॉ.आलोक गुप्ता एवं आयोजन सचिव डॉ.गौतम भण्डारी ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026