Doordrishti News Logo

राजऐपीकोन 2024 का शुभारम्भ,जोधपुर में जुटे देश विदेश के फिजीशियन्स

जोधपुर,राजऐपीकोन 2024 का शुभारम्भ,जोधपुर में जुटे देश विदेश के फिजीशियन्स।एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन्स ऑफ इन्डिया की जोधपुर शाखा एवं डॉ संपूर्णानन्द मेडिकल कॉलेज जोधपुर के मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित राजएपीकोन 2024 का मेडीकल कॉलेज के सभागार में मुख्य अतिथि एपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मिलिंद वाई नाड़कर ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें – बोरानाडा हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग,दो घंटे में पाया काबू

उद्घाटन समारोह में नेशल एपीआई के मानद सचिव डॉ आगम सी वोरा, पूर्व अध्यक्ष डॉ केके पारीक,डॉ गिरीश माथुर,मारवाड़ मेडिकल युनिवर्सिटी के कुलपति डॉ एमके आसेरी व डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के प्रिंसीपल डॉ बीएस जोधा अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कॉन्फ्रेस के आयोजन अध्यक्ष डॉ आलोक गुप्ता एवं आयोजन सचिव डॉ गौतम भंडारी ने बताया कि दो दिवसीय कॉन्फ्रेस के प्रथम दिन वैज्ञानिक सत्र मे जयपुर के डॉ विरेन्द्र सिंह ने अस्थमा व सीओपीडी के निदान में पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट की उपयोगिता के बारे में बताया। डॉ सत्यगुप्ता कार्डियोलोजिस्ट अहमदाबाद ने हृदय रोग के जाँच में सीटी एंजियोग्राफी की उपयोगिता बताई।

अमेरीका के कार्डियोलोजिस्ट डॉ सुनिल कल्ला ने पैरो में खून की नली के ब्लॉक, सूजन और इसकी स्टैंटिंग से इलाज पर व्याख्यान दिया। विख्यात रयूमेटोलोजिस्ट डॉ.रोहिणी हांडा ने गठिया रोग में बायलोजिकल व इम्यूनोलोजिकल की नवीन औषधियों की उपयोगिता से अवगत कराया।

कैंसर रोग लिम्फोमा के निदान व नवीनतम उपचार पर चर्चा करते हुये डॉ रीना नायर ने बताया कि इस उपचार से मरीजों की आयु में निरन्तर वृद्धि हो रही है। मुंबई के विख्यात एंडोक्राइनोलोजिस्ट डॉ शंशाक जोशी ने थायराइड की बिमारीयों और उनके उपचार पर व्याख्यान दिया।

एम्स दिल्ली की डॉ मंजरी त्रिपाठी ने जटिल मिर्गी रोग पर व्याख्यान दिया। मुंबई के डॉ मंगेश तिवासकर ने आधुनिक खान पान के कारण होने वाले दुष्प्रभाव व मोटापा से सम्बन्धित बीमारीयों की जानकारी दी। इनके अतिरिक्त दिल्ली के डॉ अनन्त मोहन,जोधपुर के डॉ नवीन किशोरिया,दिल्ली के डॉ खिलनानी, डॉ गिरीश माथुर व डॉ संदीप टाक के डायबिटीज,लीवर,डीजिज व निमोनिया सम्बन्धित व्याख्यान हुए।

उद्घाटन सत्र में डॉ अब्दुल हकीम सेवानिवृत प्रोफेसर को डॉ गोयल लाईफटाईम एचीवमेन्ट एवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर डा. अरविन्द जैन ने राज्य एपीआई के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया तथा गिरधर सिंह भाटी ने मुख्य अतिथी से ई सोविनार का लोकार्पण कराया।

इस अवसर पर जोधपुर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ आरएम सिंघवी,डॉ दिनेश कोठारी, डॉ अशोक सिंह राठोड़, डॉ पृथ्वी सिंह चौधरी,डॉ गिरधर सिंह भाटी,डॉ प्रवीण जैन को शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कॉन्फ्रेन्स के सांइटिफिक चेयरमेन डॉ नवीन किशोरिया एवं डॉ संदीप टाक ने बताया कि आज व कल 200 से ज्यादा पेपर प्रजेन्टेशन, पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज का भी आयोजन होगा।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026