Doordrishti News Logo

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन ने निभाए सामाजिक सरोकार

जोधपुर,अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन ने निभाए सामाजिक सरोकार। दीपावली के अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन (आईबीएफ) की जोधपुर महिला विंग की ओर से फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत एवं संभागीय अध्यक्ष डॉ.स्वाती शर्मा के सानिध्य में सामाजिक सरोकार का निर्वहन हुए जोधपुर की विभिन्न कच्ची बस्तियों और झुग्गी झोपड़ियों में खुशियां बांटी।

इसे भी पढ़ें – दो दिवसीय राजएपीकोन 2024 संपन्न

टीम ने यहां रहने वाले परिवारों को मिठाइ,मिट्टी के दीपक,बच्चों के लिए पटाखे,चॉकलेट एवं बिस्किट का वितरण किया। आईबीएफ की जोधपुर संभाग महिला सचिव डिंपल गौड़ ने बताया कि सामाजिक सरोकार के लिए सदैव समर्पित संगठन अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फ़ेडरेशन ने इस परंपरा का निर्वहन किया।

टीम ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की विभिन्न कच्ची बस्तियों और झुग्गी झोपड़िया में जाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशियां लाने की कोशिश की। फ़ेडरेशन के रामचंद्र सिंह व बजरंग स्वामी ने बताया कि केवल दीपावली ही नहीं बल्कि विभिन्न त्योहारों के अवसर पर फेडरेशन की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार से जरूरतमंदों को खुशियां बांटी जाती हैं।

फेडरेशन की जोधपुर संभाग महिला अध्यक्ष डॉ.स्वाति शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति से जुड़े दीपावली के त्योहार पर एक दूसरे को खुशियां बांटने की परंपरा का निर्वहन कच्ची बस्तियों में जाकर किया। बच्चों और महिलाओं में उत्साह देखने लायक था। फेडरेशन की ओर से इन परिवारों को डिजाइनर दीपक के साथ मिठाइयां भी भेंट की गई।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026