Doordrishti News Logo

तीन साल से फरार चल रहा टॉप टेन में वांटेड हड़मत सारण गिरफ्तार

  • कमलेश प्रजापति मुठभेड़ का मामला
  • बस उदयपुर पहुंची तब घेराबंदी कर पकड़ा
  • 25 हजार का इनाम था घोषित

जोधपुर,तीन साल से फरार चल रहा टॉप टेन में वांटेड हड़मत सारण गिरफ्तार। जोधपुर रेंज पुलिस ने कमलेश प्रजापति मुठभेड़ के प्रकरण में तीन साल से फरार चल रहे एक आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। वह टॉप टेन में वांटेड था। आरोपी को सीबीआई ने तलब किया था,मगर वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उसे दस्तयाब कर अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पाली रेन्ज टॉप-10 इनामी अपराधी की सूची में शामिल पाली के पुलिस थाना साण्डेराव के वांछित इनामी अपराधी हडमत सारण पुत्र दुर्गाराम जाट निवासी करना सिणधरी जिला बाड़मेर को रेंज की साईक्लोनर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन साल से फरार था।

इसे भी पढ़िए – प्रेम प्रसंग का संदेह युवक की नाक काटी,जोधपुर भेजा

कमलेश प्रजापति मुठभेड़ में सीबीआई ने किया था तलब 
आईजी विकास कुमार के अनुसार आरोपी हड़मत सारण को सीबीआई द्वारा कमलेश प्रजापति मुठभेड़ की जांच के दौरान भी तलब किया गया था। वर्ष 2021 में साण्डेराव पुलिस द्वारा वांछित अपराधी कमलेश प्रजापति की गिरफ्तारी के लिए की जा रही कार्यवाही के दौरान आरोपी कमलेश ने थानाधिकारी की गाड़ी को टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर दिया था। तब थानाधिकारी हमले के दौरान बुरी तरह घायल हो गये थे। आरोपी कमलेश की गाड़ी भी पूरी तरह टूट गई थी और यह अपराधी इस मामले का मुख्य सूत्रधार था जो उसे सकुशल बचा ले गया।

कमलेश मारा गया था
आईजी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी कमलेश की दस्तयाबी के लिए पुलिस द्वारा बाड़मेर में दबिश के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी कमलेश मारा गया था,जिसकी जांच सीबीआई द्वारा की गई थी। कमलेश प्रजापति की मुठभेड़ में हुई मौत की जांच के दौरान सीबीआई द्वारा आरोपी हड़मत को भी तलब किया गया था,परन्तु आरोपी हडमत फरार चलने के कारण सीबीआई जांच के लिए नहीं गया था।

25 हजार का इनाम था घोषित 
अपराधी हड़मत की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। साईक्लोनर सेल को प्राप्त सूचना के अनुसार रेन्ज जोधपुर जिला बाड़मेर क्षेत्र के दो बड़े इनामी अपराधी मध्यप्रदेश से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। आसूचना के विश्लेषण के बाद टीन मध्यप्रदेश रवाना हुई।

साईक्लोनर टीम पिछले तीन दिनों से बैठी इंतजार कर रही थी और टीम चाय की दुकान पर बैठी थी। तभी अपराधी चाय की दुकान पर आया और वहां बैठी टीम के बारे में दुकान वाले को पूछा तो उसमें कोई जवाब नहीं दिया तो अपराधी वहां से भाग निकला। आरोपी वहां से भागते हुए गाडिय़ा बदल-बदल कर छिपता रहा,अंत में बस में बैठे होने की पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई।

बस उदयपुर पहुंची तब घेराबंदी कर पकड़ा 
पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बस में बैठने की जानकारी प्राप्त होने पर साईक्लोनर टीम ने अगले कस्बे पर अपराधी एवं उसके साथ कितने साथी हैं इसकी तस्दीक करवाने के लिए टीम के एक सदस्य को बस में बैठाया और उसकी और उसके अन्य साथ होने वालों की जानकारी साईक्लोनर टीम लगातार लेती रही।

बाद में जब बस अपने मंजिल उदयपुर पर पहुंच रही थी तो टीम द्वारा बस की घेराबंदी कर अपराधी को बस स्टॉप की भीड़भाड़ से निकलने दिया और सुरक्षित स्थान पर दबोच लिया गया। 14.अन्य आरोपियों के संदर्भ में पूछा गया तो बताया कि अन्य साथी चितौडग़ढ़ की तरफ गए हुए है। वांछित इनामी अपराधी हड़मत को पाली पुलिस को सुपुर्द किया गया।

पत्नी भी छोड़ कर जा चुकी,मादक पदार्थ की दे रहा जानकारी इनामी अपराधी से पूछताछ में अपराधी नारकोटिक्स की अलग- अलग जानकारी दे रहा हैं। जिससे पुलिस के लिए मादक पदार्थों की तस्करी की अनसुलझी कहानियों को सुलाझाया जा सकेगा। आरोपी हड़मत के विरुद्ध प्रकरण दर्ज होने के बाद वह पुलिस के डर से अपने घर नहीं जा सका और लम्बे समय तक घर नहीं जाने के कारण पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। पत्नी के छोड़े जाने के बाद अपराधी अपनी फरारी काटता रहा और अपना स्थान बदलता रहा।

पुलिस टीम में यह थे शामिल 
साइक्लोनर टीम में एसआई कन्हैयालाल,देवाराम,मनीष परमार, राकेश,अशोक परिहार,झूमरराम, घासीलाल,मनोहर आदि शामिल थे।

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026