पंचायत समिति चुनाव में 68.89% मतदान
धवा का वार्ड नं.2 निर्विरोध
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पंचायत समिति चुनाव में 68.89% मतदान। पंचायत समिति सदस्यों के 260 वार्डों के लिए मतदान मंगलवार शाम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कुल 68.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। धवा पंचायत समिति का वार्ड नं. 2 निर्विरोध निर्वाचित हुआ।
जिला परिषद सदस्यों के लिए शाम 6 बजे तक 68.86% मतदान
कुल 10,75,246 मतदाताओं में से 7,40,763 मतदाताओं ने वोट डाला। उमेदनगर में सर्वाधिक 76.18 प्रतिशत और बिलाड़ा में न्यूनतम 62.61 प्रतिशत मतदान हुआ।
समितिवार मतदान
उमेदनगर 76.18%, हटूंडी 75.64%,सामराऊ 74.30%, केरू 73.30%,भोपालगढ़ 72.50%, ओसियां 72.33%, मंडोर 71.50%, आसोप 71.10%, तिंवरी 69.96%, पीपाड़ शहर 68.38%, धवा 68.25%, कापरड़ा 66.74%, सालवा खुर्द 66.47%, बावड़ी 65.76%, झंवर 65.09%, लूणी 63.88%, बिलाड़ा 62.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
