कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार
चुनावी फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जोधपुर/भोपालगढ़ (दूरदृष्टीन्यूज),कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार। पंचायतीराज चुनाव को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न करवाने के लिए जोधपुर ग्रामीण पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया।
भोपालगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कैंपर गाड़ी से 8 पेटी बीयर और 1 पेटी देसी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक पंकज यादव (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर मेघवाल (आरपीएस) एवं संबंधित वृत्ताधिकारियों के नेतृत्व में भोपालगढ़, ओसियां, खेड़ापा,बोरुंदा,बिलाड़ा,कापरड़ा और आसोप थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में पुलिस जाब्ते, सुपरवाइजर अधिकारियों तथा आरएसी/मोबाइल पार्टी के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग
फ्लैग मार्च के दौरान भोपालगढ़ पुलिस ने काली फिल्म और आगे बंपर लगे होने के कारण दो कैंपर गाड़ियों को सीज किया। बिना नंबर की एक गाड़ी को रुकवाकर तलाशी लेने पर उसमें देसी शराब की एक पेटी और बीयर की आठ पेटियां मिलीं। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी पप्पू खान पुत्र मुसे खान,निवासी बुचेती, थाना खेड़ापा को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें बिना किसी डर या दबाव के मतदान करने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
