एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न। एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से आए पूर्व छात्रों ने परिवार सहित भाग लिया।

कार्यक्रम संयोजक सुधीन्द्र दुगड़ ने बताया कि पहले दिन स्नेह मिलन समारोह हुआ,जबकि दूसरे दिन ओसियां भ्रमण का आयोजन किया गया। पूर्व छात्रों ने कॉलेज और हॉस्टल की यादें ताजा कीं और अपने अनुभव साझा किए।

सह-संयोजक अनिल भंडारी ने बताया कि समारोह में दिवंगत साथियों के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया था,जिन्होंने संस्मरण साझा किए। इस अवसर पर एक स्मारिका के प्रकाशन की भी जानकारी दी गई,जिसमें बैच के चित्र,परिचय और संस्मरण शामिल होंगे।

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.वीएस जेतावत, विशिष्ट अतिथि डीन डॉ. जयाश्री वाजपेयी और एलुमनी सचिव दिनेश पेड़ीवाल थे। कुलपति ने पूर्व छात्रोंसे विश्वविद्यालय के विकास में योगदान का आग्रह किया।

दूसरे दिन ओसियां में कैमल राइडिंग और जीप सफारी का आनंद लिया गया। समारोह में दुबई, अमेरिका,मुंबई,दिल्ली, जयपुर और सूरत से पूर्व छात्र शामिल हुए।