2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- पुलिस टीम पर जानलेवा हमला और फायरिंग का मामला
- ट्रक चालक बनकर काट रहा था फरारी
- पंचायती राज चुनाव के दौरान गांव आने की सूचना
- जोधपुर ग्रामीण डीएसटी ने खोखरिया से किया दस्तयाब
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार। पंचायती राज चुनाव-2026 के मद्देनजर वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण जिला पुलिस की डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस थाना बस्सी, जिला चित्तौडग़ढ़ में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला और फायरिंग के मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी विकास उर्फ विक्रम उर्फ मुरली उर्फ विक्रमचंद निवासी खोखरिया को दस्तयाब किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए ट्रक चालक बनकर फरारी काट रहा था। डीएसटी टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी पंचायती राज चुनाव के दौरान अपने गांव आया हुआ है। इस पर डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा के निर्देशन में तथा सहायक उपनिरीक्षक श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोखरिया गांव की सरहद में घेराबंदी कर आरोपी को दस्तयाब कर लिया।
कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कडेला के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। आरोपी विकास उर्फ विक्रम उर्फ मुरली उर्फ विक्रमचंद पुत्र मंगलाराम विश्नोई, उम्र 30 वर्ष, निवासी खोखरिया,थाना कापरड़ा,जिला जोधपुर, पुलिस थाना बस्सी, जिला चित्तौडग़ढ़ में वांछित था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस थाना बस्सी,जिला चित्तौडग़ढ़ को सुपुर्द किया जाएगा।
पुलिस टीम की रही विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में डीएसटी के सहायक उपनिरीक्षक श्रवणकुमार भंवरिया,हेड कांस्टेबल मदन मीणा, मुकन सिंह,चुतराराम, हरेन्द्र लोहरा,श्रवण सिंह और अशोक भाटी की विशेष भूमिका रही।
