पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

मतदान केंद्रों पर पुलिस की पैनी नजर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी। पंचायतीराज चुनाव- 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के लिए जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस थाना बोरुंदा,बिलाड़ा,ओसियां, खेड़ापा,पीपाड़ शहर एवं भोपालगढ़ क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों और उनके आसपास के इलाकों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों की मदद से मतदान केंद्रों के आसपास होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है,ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, मतदाताओं में सुरक्षा की भावना कायम करने तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस की आमजन से अपील 
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।