जिले में सुबह 10 बजे तक तिंवरी में सर्वाधिक 36.63 प्रतिशत मतदान

  • नगर पालिका आम चुनाव 2026
  • मथानिया में 34.72 प्रतिशत
  • बालेसर सत्ता में 34.63 प्रतिशत मतदान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिले में सुबह 10 बजे तक तिंवरी में सर्वाधिक 36.63 प्रतिशत मतदान।नगर पालिका आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं में बुधवार को प्रातः 7:15 बजे से मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से जारी है। प्रातः 10 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले की छह नगरपालिकाओं में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के लिए 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज मान्य

तिंवरी में सर्वाधिक मतदान,मथानिया एवं बालेसर सत्ता भी आगे
प्रातः 10 बजे तक प्राप्त मतदान प्रतिशत के अनुसार तिंवरी नगर पालिका में सर्वाधिक 36.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 25 वार्डों में 12,506 मतदाता हैं,जिनमें से 4,581 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसी प्रकार मथानिया नगरपालिका में 34.72 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 25 वार्डों के 14,310 मतदाताओं में से 4,968 मतदाताओं ने मतदान किया। बालेसर सत्ता नगरपालिका में 34.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया,जहां 25 वार्डों में कुल 15,359 मतदाता हैं तथा प्रातः 10 बजे तक 5,319 मतदाताओं ने वोट डाला।

अन्य नगरपालिकाओं में भी मतदाताओं में उत्साह
बिलाड़ा नगरपालिका में प्रातः 10 बजे तक 8,413 मतदाताओं ने मतदान किया,जो कुल 28,510 मतदाताओं का 29.51 प्रतिशत है। बिलाड़ा नगरपालिका के कुल 36 वार्डों में से 4 वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

भोपालगढ़ नगरपालिका में 25 वार्डों के कुल 19,465 मतदाताओं में से 5,407 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 27.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पीपाड़ शहर नगरपालिका में कुल 35 वार्डों के 29,485 मतदाताओं में से 8,177 मतदाताओं ने प्रातः 10 बजे तक मतदान किया। यहां 27.73 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

Related posts: