पीपा क्षत्रिय समाज का 23वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 नवंबर को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पीपा क्षत्रिय समाज का 23वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 नवंबर को। पीपा क्षत्रिय समाज का 23वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में समाज के 36 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
दीपावली पर रोशनी से जगमगाएंगे जोधपुर के बाजार
सामूहिक विवाह आयोजन समिति समिति के अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा व सचिव नरेश सोलंकी ने बताया कि सामूहिक विवाह का आयोजन चोखा स्थित राधा कृष्ण पुरम योजना विद्यालय एवं छात्रावास भूमि पर होगा। आयोजन समिति की बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इस अवसर पर समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट भवन में अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा व सचिव नरेश सोलंकी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल गोयल,उपाध्यक्ष लिखमाराम परिहार,कोषाध्यक्ष इन्दरमल गोयल,उप सचिव अनोपचंद चावड़ा,उप कोषाध्यक्ष प्रेमकुमार चौहान व आयोजन समिति सदस्य अजाराम टाक,मोहनलाल सोलंकी,दिलीप सोलंकी,नरेंद्र कुमार सोलंकी,दुर्गाराम पवार,सियाराम पवार, गजेंद्र चौहान,पृथ्वीराज चौहान,भोजराज तंवर, अशोक चावड़ा,तुलसी राम गोयल,मोहनलाल सोलंकी जांबा,गजेंद्र दहिया,पुनाराम गोयल, ओमप्रकाश तंवर, हरीश तंवर,विजयलक्ष्मी गोयल, शिल्पी सोलंकी,दिलीप राखेचा,हनुमान चावड़ा के सानिध्य में 23वें सामूहिक विवाह के पोस्टर का विमोचन संपन्न हुआ।
