गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित। भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा शनिवार को संत देवाराम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आरयूआईडीपी का स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी।डॉ.वीडी दवे ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर गत सत्र में कक्षाओं में प्रथम-द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले व खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले कुल 28 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों ने विद्यालय के 35 शिक्षकों का गुरु वंदन कर सम्मान व्यक्त किया। परिषद के पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्या शिल्पा पुरोहित का माला,शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।प्रधानाचार्या ने संस्कारमय कार्यक्रमों की सराहना की।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छवाहा एवं एनीमिया प्रकल्प प्रभारी ललित मोहन अग्रवाल ने सहयोग दिया। अंत में सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री ने आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

कार्यक्रम में कुल 878 लोगों की सहभागिता रही,जिनमें 800 विद्यार्थी,28 सम्मानित छात्र,35 सम्मानित शिक्षक,10 अभिभावक एवं परिषद के 5 पदाधिकारी शामिल थे।