राज्य के 9 शहरों के लिए 1150 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत
–पीएम ई-बस सेवा से राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन को मिल रही नई गति
जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्य के 9 शहरों के लिए 1150 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम ई-बस सेवा योजना से राजस्थान में स्वच्छ-सुलभ सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को भी 45 पैसे में मिलेगा यात्रा बीमा
प्रारंभ में 8 शहरों के लिए 675 ई-बसें स्वीकृत हुई थीं,जो राज्य सरकार के प्रयासों से बढ़कर अब 1150 हो गई हैं। इनमें जयपुर के लिए 550, जोधपुर के लिए 125, अजमेर एवं कोटा के लिए 100-100, बीकानेर के लिए 75 तथा भीलवाड़ा, अलवर, उदयपुर और सीकर के लिए 50-50 बसें स्वीकृत हैं।
राज्य को अब तक 250 ई-बसें प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें से 103 बसें जयपुर के लिए जेसीटीएसएल को मिली हैं। 58 बसों का संचालन बगराना डिपो से हो रहा है,शेष का संचालन टोडी डिपो से शीघ्र शुरू होगा।
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बसें
ये ई-बसें सीसीटीवी, पैनिक बटन और सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। वरिष्ठ नागरिकों,विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों के लिए किफायती और आरामदायक सफर सुनिश्चित होगा,साथ ही महिला सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
डिपो एवं चार्जिंग इंफ्रा पर फोकस
बजट घोषणा 2025-26 के तहत बाकी 450 ई-बस और 50 डबल डेकर ई-बस प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। जयपुर में बगराना,टोडी मोड़ और सांगानेर में डिपो बनाए गए हैं। गोनेर के पास रलावता,अजमेर रोड पर खटवाड़ा और दिल्ली रोड पर अचरोल में डिपो के लिए भूमि आवंटित हो चुकी है। चार्जिंग एवं विद्युत इंफ्रा के लिए 60 करोड़ से अधिक और सिविल इंफ्रा के लिए 53 करोड़ से अधिक की राशि केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है।
