लिफ्ट कैनाल में आया पानी 50 घंटे में पहुंचेगा जोधपुर
जोधपुर ब्रेकिंग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लिफ्ट कैनाल में आया पानी 50 घंटे में पहुंचेगा जोधपुर। जोधपुर के लिए राहत की खबर है। इंदिरा गांधी मुख्य नहर का पानी मंगलवार रात राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में पहुंच गया।
विनम्र स्मरण: भुवन चंद्र खंडूड़ी
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता नक्षत्र सिंह चारण ने बताया कि आरडी 1109 पर रात 8:20 बजे राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल आउटलेट पर नहरी जल पहुंचा। इसके बाद रात 9:30 बजे आउटलेट गेट खोलकर जल प्रवाह शुरू कर दिया गया।
50 घंटे में जोधपुर पहुंचेगा पानी
इंदिरा गांधी नहर में जल स्तर बढ़ने के साथ राजीव गांधी लिफ्ट नहर में भी प्रवाह बढ़ेगा। यह पानी 8 पम्प हाउसों से लिफ्ट होकर 204 किमी की दूरी तय करके करीब 50 घंटे में जोधपुर पहुंचेगा।
जल पूजा की
मौके पर अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह और संवेदक GCKC की टीम ने जल की पूजा की।
राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल जोधपुर की पेयजल आपूर्ति की मुख्य लाइफ लाइन है। नहर में पानी आने से शहर में जल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।
Related posts:

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

