Doordrishti News Logo

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को। स्वदेशी जागरण मंच के देश भर के सभी प्रांतों के प्रांत पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग जोधपुर में एम्स रोड पर स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान में 25,26 और 27 नवंबर को होगा।

विकास खिलेरी ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में स्वदेशी जागरण मंच के देश भर के 45 प्रांतों के पूर्णकालिक भाग लेने आ रहे हैं। इस प्रशिक्षण वर्ग में अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल, सह संगठक सतीश कुमार और अखिल भारतीय विचार प्रमुख दीपक शर्मा प्रदीप भी शामिल रहेंगे।

कार्तिक पूर्णिमा पर कल सजेगा विशेष दीवान

जोधपुर प्रांत संयोजक प्रमोद पालीवाल ने बताया कि 10 वर्षों के बाद जोधपुर में स्वदेशी जागरण मंच का अखिल भारतीय कोई कार्यक्रम हो रहा है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी पूर्णकालिक अपने-अपने प्रांतों में स्वदेशी विषय पर कार्य कर युवाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य करेंगे।