बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी। एक इवेंट में एंकरिंग करने के बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर इवेंट संचालक ने रुपए देने से साफ मना कर दिया। साथ ही जान-माल को हानि पहुंचाने की धमकी दी।
अब महामंदिर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बालोतरा के इवेंट संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पावटा बी रोड सोनल अपार्टमेंट निवासी एंकर आरती राजपुरोहित ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 3,जोधपुर महानगर के समक्ष परिवाद पेश किया था।
परिवाद में बताया गया कि पीडि़ता जोधपुर और बाहर विभिन्न इवेंट्स में एंकरिंग करती हैं। पूर्व में बालोतरा के जबरदस्त हनुमान रोड स्थित आरयूडी इवेंट एंड वेडिंग के संचालक उदित व्यास ने एक इवेंट में एंकरिंग के लिए बुलाया था, जिसका भुगतान समय पर कर दिया गया था। इसके बाद आरोपी उदित व्यास ने एक बड़े इवेंट के लिए 6-7 मार्च और 10-11 मार्च यानी कुल 4 दिन एंकरिंग करने के लिए संपर्क किया।
नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
दोनों चरणों के लिए 50-50 हजार रुपए के हिसाब से कुल एक लाख रुपए फीस तय हुई।आरोप है कि 40 हजार रुपए नकद दिए गए, जबकि शेष राशि को लेकर तय शर्तों के बावजूद कुल 60 हजार रुपए बकाया रह गए।
पीडि़त का आरोप है कि बार-बार बकाया राशि मांगने पर आरोपी ने रुपए देने से स्पष्ट मना कर दिया और पुलिस कार्रवाई करने पर जान-माल की हानि पहुंचाने की धमकी दी। परिवादिया के अनुसार 11 अप्रैल को महामंदिर थाने में रिपोर्ट देने के बावजूद मामला दर्ज नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश पर महामंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

