30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी
दोस्ती और बीमा एजेंट बनकर दिलाया भरोसा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),30.20 लाख का फ्रॉड
आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी। शहर में दोस्ती और बीमा एजेंट होने का भरोसा दिलाकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। परिवाद में आरोपी पर करीब 25 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने के साथ बैंक खाते खुलवाकर उनमें मोबाइल नंबर लिंक करने,खातों से रकम निकालने और क्रेडिट कार्ड बनवाकर कर्ज लेने के आरोप लगाए गए हैं।
परिवाद में सामने आए अलग-अलग वित्तीय लेनदेन के अनुसार कम से कम 30.20 लाख रुपए की रकम का जिक्र किया है। इस्तगासे के जरिए मिले परिवाद पर सरदारपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इसकी जांच एसीपी (पश्चिम) भजनलाल जांगिड़ को सौंपी है।
पुलिस ने बताया कि केदाररूप ने वर्ष 2008 में परिवादी से घरेलू दोस्ती की। आरोप है कि उसने खुद को बीमा पॉलिसी का काम करने वाला बताकर परिवादी को 25 लाख रुपए की भारती एएक्सए लाइफ की पॉलिसी का प्रस्ताव दिया। परिवादी को बताया गया कि पॉलिसी का मासिक किस्त 938 रुपए होगी। इसके बाद परिवादी ने आरोपी के कहने पर बीमा पॉलिसी करवा दी।
आरोपी खुद बन गया नॉमिनी
आरोप है कि पॉलिसी में परिवादी की पत्नी को नॉमिनी बनाने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड भी आरोपी को दिए, लेकिन आरोपी ने पॉलिसी अपने पास रख ली और हर बार 938 रुपए जमा करवाने के लिए कहता रहा। आरोपी ने बाद में उसकी पत्नी की जगह खुद को नॉमिनी बनवा लिया। परिवादी के भाई के तौर पर फर्जी पहचान बनाकर पॉलिसी में अपना नाम दर्ज करवाया और अपना मोबाइल नंबर भी लिंक करवा दिया, ताकि परिवादी की मृत्यु होने पर पॉलिसी का लाभ वह उठा सके।
50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग
दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल,निजी बैंकों में खुलवाया खाता
परिवादी का आरोप है कि उसके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दो प्राइवेट बैंकों में खाते खुलवाए। खातों में परिवादी के मोबाइल नंबर की जगह आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर लिंक करवाए और खातों का संचालन खुद करने लगा। परिवादी को बाद में बैंक पासबुक और स्टेटमेंट से पता चला कि उसके खातों में लेनदेन किया गया,जबकि उसे इसकी जानकारी नहीं थी। उसके नाम पर ऑनलाइन एक्सिस बैंक से 3 लाख 40 हजार रुपए का लोन लिया।
इसके अलावा परिवादी के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपए का क्रेडिट कार्ड भी बनवाया। आरोप है कि क्रेडिट कार्ड का उपयोग आरोपी ने खुद किया, जबकि परिवादी को इसकी जानकारी नहीं थी। बैंक की ओर से ऋण और क्रेडिट कार्ड की राशि वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
Related posts:

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

मारपीट करने के आरोपी पुलिसकर्मियों पर चलेगा मुकदमा

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

