बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट
- रात तक लुटेरों की तलाश
- पीडि़त के साथ मारपीट की आशंका
- स्कार्पियो में आए बदमाश छीन ले गए बैग
- निजी बैंक से रकम निकलवा कर लौट रहा था
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित अणदाराम स्कूल के पास में शनिवार की देर शाम बीकानेर के एक व्यापारी से 50 लाख की लूट हो गई। लुटेरों द्वारा व्यापारी से मारपीट की आशंका भी जताई जाती है। देर रात तक लुटेरों का पता नहीं लग पाया।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर साइबर टीम का भी गठन कर तलाश करवाई जा रही है। जानकारी के अनुसार बीकानेर का एक व्यापारी जोधपुर में शनिवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित अणदाराम स्कूल के निकट से निकल रहा था। वह अपनी स्कूटी पर सवार था। इसी बीच संभवत :पहले से जानकार कुछ लोग स्कार्पियो लेकर वहां पहुंचे और व्यापारी से मारपीट कर 50 लाख रुपए से भरा बैग छीन कर ले गए। हड़बड़ाहट में वह नीचे भी गिरा और मारपीट हुई।
पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल नाकाबंदी
इधर घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए नाकाबंदी करवाई। मगर लुटेरों का देर रात सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास और अन्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
निजी बैंक से निकलवाई थी रकम
जानकारी के अनुसार व्यापारी ने एक निजी बैंक से 50 लाख की रकम निकलवाई थी जो व्यापारिक सिलसिले में निकाली गई थी। वह जोधपुर में व्यवसाय करता है।
पुलिस महकमें मचा हडक़ंप
इतनी बड़ी राशि लूट का पता लगने पर एकबारगी पुलिस महकमें भी हडक़ंप मच गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी गोविंद व्यास हरकत में आए अपने उच्चाधिकारियों तक बात पहुंचाई। अभय कमाण्ड कंट्रोल सेंटर पर सूचना भिजवाने के साथ स्कार्पियो का पता लगवाने का प्रयास जारी रहा।
पुलिस कमिश्नर कर रहे मॉनिटरिंग
लूट की इस वारदात के लिए पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया खुद मोनिटरिंग कर रहे है। एडीसीपी,एसीपी सहित साइबर एक्सपर्ट को जांच पड़ताल में लगाया गया है।
सोची समझी साजिश की आशंका
लूट की इस घटना के पीछे किसी के सोची समझी साजिश भी हो सकती है। 50 लख रुपए बैंक से निकालने की आखिर किस किसको जानकारी थी इस आधार पर भी पुलिस की पड़ताल जारी है।
Related posts:

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

