Doordrishti News Logo

रात डेढ़ बजे परिवार के लोग घर लौटे और सो गए,सुबह जागे तो पता लगा चोरी हो गई

  • परिवार में आठ दस सदस्य किसी की नींद नहीं खुली
  • चोरों ने चार लाख का माल उड़ाया

जोधपुर,रात डेढ़ बजे परिवार के लोग घर लौटे और सो गए,सुबह जागे तो पता लगा चोरी हो गई। शहर के निकट लूणी तहसील के खेजड़लीकलां गांव में आधी रात को एक घर में चोरी हो गई। आज सुबह जाग हुई तो पता लगा कि चोरों ने एक कमरे की साइड दीवार की लोहे की खिडक़ी को ऊंचा कर प्रवेश किया और वहां से चार लाख कीमत के आभूषण के साथ 15 हजार चुरा ले गए।

यह भी पढ़ें – केंद्र सरकार का बच्चों के लिए एनपीएस वात्सल्य योजना शुरू

सबसे बड़ी बात परिवार के सदस्य रात डेढ़ बजे ही घर लौट थे। फिलहाल पुलिस ने सूचना के साथ ही मौका मुआयना किया और तफ्तीश आरंभ की है। लूणी थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि खेजड़लीकलां गांव में रहने वाले हनुमान सैन का परिवार शादी समारोह और आयोजनों मेें पुडिय़ा बंटने का काम करता है।

परिवार के लोग मंगलवार की रात डेढ़ बजे ही एक आयोजन से पुडिय़ों का काम निपटा कर लौटे थे। आठ दस सदस्यों वाले इस परिवार के लोग रात को थकेमांदे लौटे और घर के आंगन में कूलर चालू कर सो गए। आज सुबह उठे तो पता लगा कि तीन कमरों में एक कमरें की साइड दीवार से लोहे की खिडक़ी को ऊंचा कर चोरों ने प्रवेश किया है। अलमारी खुली होने के साथ सामान बिखरा दिखा। अज्ञात चोर घर से तीन चार तोला सोना,पांच सात तोला चांदी के आइटम के साथ 15 हजार की नगदी चुरा ले गए।

खेत के पीछे पानी भरा,परिवार के लोग आंगन से सो रहे
थानाधिकारी हुकमसिंह के अनुसार परिवार के खेत में पीछे पानी भरा है और यह लोग रात को आंगन में सो रहे थे,कूलर की आवाज में उन्हें चोरों के आने का पता नहीं चल पाया।

परिवार को देर रात लौटने पर पुलिस ने टोका भी
परिवार के लोग मंगलवार की रात डेढ़ बजे लौट रहा था तब लूणी चौकी पुलिस ने इतने रात से आने का कारण भी पूछा था। तब उन्होंने एक समारोह में पुडिय़ां बंटने का काम करना बताया था।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026