Doordrishti News Logo

केंद्र सरकार का बच्चों के लिए एनपीएस वात्सल्य योजना शुरू

जोधपुर,केंद्र सरकार का बच्चों के लिए एनपीएस वात्सल्य योजना शुरू।18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने बजट में एनपीएस वात्स्यलय योजना का ऐलान किया था। आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना को देश के बच्चों के लिए शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें – स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत

इस योजना को पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा संचालन किया जाएगा। इस स्कीम के माध्यम से बच्चों के लिए किए गए निवेश का पैसा एक बड़ी रकम के रूप में व्यस्क होने पर प्राप्त हो सकेगा। सिर्फ 1000 रुपए की राशि से इसमें निवेश किया जा सकेगा। स्कीम के माध्यम से जमा पूंजी बच्चों की उच्च शिक्षा,चिकित्सा जैसे कार्यों में उपयोग में लाई जा सकेगी।

इस स्कीम के माध्यम से एनपीएस वात्सलय योजना का सब्सक्रिप्शन लेने वाले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर पीआरएएन कार्ड मिलेगा जिसे बच्चों के लिए पेंशन भी सुनिश्चित हो पाएगी।

जोधपुर में यह कार्यक्रम पंजाब नेशनल बैंक,अग्रणी बैंक ज़िला जोधपुर ने इसे जोधपुर के लोरड़ी देजगरा स्थित सत्य भारती स्कूल परिसर में आयोजित किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के साथ उनके परिजनों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्हें इस योजना की जानकारी दी गई।

इस योजना और स्वच्छता पखवाड़ा के संबंध में प्रतियोगिता का आयोजन करवाकर जीतने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया। इसका उद्देश्य सरकार द्वारा बच्चों के लिए बनाई गई इस योजना के प्रति बच्चों और उनके माता पिता को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में कमलेश चौधरी,अग्रणी ज़िला प्रबंधक,पीएनबी,दिनेश जोशी मुख्य प्रबंधक,श्रवण सोलंकी और मनीष,क्रिसिल फाउंडेशन और स्कूल के प्रिंसिपल भाटी उपस्थित थे।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026