संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आज जोधपुर आएंगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आज जोधपुर आएंगे। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष डॉ.अजय कुमार शुक्रवार 5 जून को जोधपुर प्रवास पर आएंगे।

बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट का उद्घाटन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ.अजय कुमार शुक्रवार 5 जून को दोपहर 2:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे शनिवार 6 जून को दोपहर 2:30 बजे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी),जोधपुर में आयोजित 12वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

प्रवास के उपरांत डॉ. अजय कुमार रविवार,7 जून को दोपहर 3:30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।