Doordrishti News Logo

गंगाणी गांव से दो दिन पहले लापता हुए किशोर का शव गहरी नाडी में मिला

  • एक व्यक्ति को नामजद कर दी गई थी रिपोर्ट
  • ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग पर दिया धरना
  • मुआवजा और बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग

जोधपुर(डीडीन्यूज),गंगाणी गांव से दो दिन पहले लापता हुए किशोर का शव गहरी नाडी में मिला। शहर के निकट करवड़ स्थित गंगाणी गांव से 17 मई की सुबह एक किशोर घर से निकला था। जो वापिस घर नहीं पहुंचा। बाद में उसकी तलाश करने पर भी पता नहीं चल पाया। उसके मामा की तरफ से एक व्यक्ति को नामजद करते हुए करवड़ थाने में अपहरण की रिपोर्ट दी गई।

इधर आज सुबह पता लगा कि किशोर का शव गंगाणी गांव में ही एक गहरी नाडी में पड़ा है। बाद में उसकी पहचान की गई। हत्या की आशंका में परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और वहां पर धरना दिया। सूचना के साथ पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीण कार्रवाई की मांग करने लगे।

देर शाम तक पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों में समझाइश का दौर चला बाद में शव को एमजीएच मोर्चरी में रखवाया गया। परिजन सरकारी मुआवजा और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग करने लगे। पैसों को लेन देन की भी आशंका भी जताई गई।

करवड़ पुलिस ने बताया कि गंगाणी निवासी 17 साल का अशोक पुत्र परसराम इनाणियां 17 मई शनिवार की सुबह अपने घर से निकला था। जिसके बाद वह नहीं मिल पाया। उसके मामा गंगाणी निवासी पूनाराम पुत्र देदाराम जाट की तरफ से गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। पुलिस दो दिन से अशोक का पता लगाने का प्रयास कर रही थी कि आज सुबह सूचना मिली कि गांव में ही एक गहरी नाडी अशोक का शव पड़ा है।

इधर परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका में नाडी के पास में धरना दे दिया। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। नाडी के पास में टेंट लगा दिया गया। सूचना पर एसीपी मंडोर नगेंद्र कुमार,थानाधिकारी लेखराज सिहाग आदि वहां पहुंचे। मामले में जांच हैडकांस्टेबल सुखराम की तरफ से की जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं लगा कि अशोक की मौत कैसे हुई है।

आपसी विवाद के चलते जानलेवा हमला,युवक के पैर फ्रैक्चर

ट्रेक्टर ट्राली पर प्याज भरवाने के लिए निकला था 
जांचाधिकारी सुखराम ने बताया कि अशोक ट्रेक्टर ट्राली पर प्याज के कट्टे भरवाने के लिए निकला था। काम खत्म होने के बाद वह गांव में ही देखा गया था। परिजन ने आशंका जताई कि उसका किन्हीं मजदूरों को लेकर लेन देन का विवाद हुआ होगा या मारपीट हुई होगी। जिस नाड़ी में शव मिला है वह 25-30 फिट गहरी है।

हालांकि शरीर पर जाहिरा कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। वह गले में हमेशा रूमाल रखता था जो वक्त घटना भी था। वह डिप्रेशन में भी हो सकता है। फिलहाल शव का मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा। जिस व्यक्ति का नामजद किया गया उसे डिटेन किया गया है। पूछताछ भी चल रही है।

Related posts:

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

October 28, 2026

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026