Doordrishti News Logo

आपसी विवाद के चलते जानलेवा हमला,युवक के पैर फ्रैक्चर

जोधपुर(डीडीन्यूज),आपसी विवाद के चलते जानलेवा हमला,युवक के पैर फ्रैक्चर। शहर के बड़ली भैरूजी मंदिर के पास में एक युवक का रास्ता रोककर जानलेवा हमला किया गया। गाडिय़ों में सवार होकर बदमाशों ने युवक पर हथियारों से हमला किया। उसके पैर फ्रैक्चर हो गए। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि महादेव नगर केरू निवासी उम्मेदराम पुत्र कोजाराम देवासी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें पुलिस को बताया कि वह भैरूजी मंदिर के पास बड़ली क्षेत्र से निकल रहा था। तब बेरू का भल्लाराम और उसके साथ आए सात आठ अन्य लोगों ने लाठियों सरिया आदि से हमला कर दिया। हमले से उसके पैर फ्रेक्चर हो गए। उसे अधमरा कर आरोपी बाद में मौके से फरार हो गए। पीडि़त उम्मेदराम का एमडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। नामजद के साथ अन्य की तलाश की जा रही है।

माता का थान थाने में दी रिपोर्ट में धर्मकांटे के पास बापूनगर माता का थान निवासी श्रीमती सरस्वती पत्नी सूरजप्रकाश माली ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रेल को आरोपी राकेश सैन,सुनिल गहलोत,नरेश गहलोत व कार्तिक गहलोत ने एकराय होकर उसके पुत्र के साथ रास्ता रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर शोर्य एकेडमी से कैमरे और हार्डडिस्क चुराकर ले गये। करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में घडाव निवासी बिरमराम पुत्र भंवरराराम जाट ने पुलिस को बताया कि 17 मई को अजय पंवार वगैरा ने एकराय होकर उसके और साथियों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और उसके मोबाईल फोड़ तोडक़र नुकसान पहुंचाने के साथ उनके पास रखी नकदी छीनकर ले गये।

माता का थान थाने में दी रिपोर्ट में अशोक कॉलोनी तापी बावड़ी स्कूल के पास रहने वाले करण पुत्र प्रताप भील ने पुलिस को बताया कि 18 मई की रात्रि 12 बजे के करीब आरोपी आयुश पंडित,मुकेश, विक्की,अनुराग,अक्षेय,अभिषेक, अजय ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की और घर के बाहर खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया।

सूने मकान से चोर 25 लाख के आभूषण चुरा ले गए

मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में मायली मंडावता मंडोर निवासी गणपतसिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण गहलोत ने पुलिस को बताया कि उसकी मंडोर गार्डन के सामने दुकान है जहां पर आरोपी कुलदीप और मोनू ने 17 मई की रात्रि के समय मारपीट की।

प्रतापनगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में बापू कॉलोनी न्यू कोहिनूर सिनेमा के सामने रहने वाले अकरम पुत्र उमर फारूख ने पुलिस को बताया कि 17 मई को आरोपी सदीक उर्फ सेणिया ने उसका रास्ता रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में राईकाबाग वाल्मिकी बस्ती निवासी विक्रम पुत्र मंगलाराम वाल्मिकी ने पुलिस को बताया कि निर्मल जावा ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की।

Related posts:

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

October 28, 2026

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026