सिरसा में जोधपुर के साहित्यकारों का सम्मान

जोधपुर(डीडीन्यूज),सिरसा में जोधपुर के साहित्यकारों का सम्मान। हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से सिरसा के सुविख्यात साहित्यकार सुरेन्द्र वर्मा की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी चाँद वर्मा और हरियाणा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष रूपदेवगुन के सान्निध्य में 18 मई को लघुकविता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें जोधपुर की सात कवयित्रियों को सम्मानित किया गया।

प्रकृति प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी लघु कविताओं द्वारा इन रचनाकारों ने वहाँ अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।जोधपुर की ये रचनाकार व उनके काव्य संग्रह इस प्रकार हैं- नीना छिब्बर -अब लौट चले,बसंती पंवार-बचा रहे धरती का आंचल,कैलाश कौशल-प्रार्थनाओं में इंद्रधनुष,ऋचा अग्रवाल-धरा से गगन तक,सीमा जोशी मूथा-स्वरूपप्रकृति का,तृप्ति गोस्वामी-एक पेड़ की छाँव तले,नीलम व्यास-धरा की पीर बाँचे कौन।

सिरसा के इस सम्मान समारोह में इन साहित्यकारों की कृतियों का विमोचन हुआ और रचनाओं की भूरि भूरि प्रशंसा हुई,सबने खुले मन से इन रचनाओं को सराहा। सभी को सम्मान पत्र,स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कुल बावन लघु कविताकारों के संग्रहों पर आधारित आलोचना ग्रंथ का भी लोकार्पण हुआ,जिसकी प्रस्तुति सिरसा की साहित्यकार शील कौशिक ने दी। हरीश सेठी झिलमिल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कैफे की आड़ में चल रहे दो हुक्का बार पर कार्रवाई

कार्यक्रम में जिसमें दिल्ली,गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र,रोहतक,भिवानी,करनाल चंडीगढ़ आदि से आए साहित्य प्रेमी उपस्थित हुए। सुरेन्द्र वर्मा की गजलों का सस्वर पाठ व गायन उनके पुत्रों विक्रम वर्मा व प्रसिद्ध बॉलीवुड स्टार गजेन्द्र वर्मा ने किया,जो समारोह का मुख्य आकर्षण था।

Related posts:

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

October 28, 2026

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026