Doordrishti News Logo

बिना हेलमेट रोका तो खुला बाइक चोरी का राज

फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बिना हेलमेट रोका तो खुला बाइक चोरी का राज। शहर के नहर चौराहे पर पुलिस की नियमित जांच के दौरान एक बाइक चोरी का मामला सामने आया। बिना हेलमेट वाहन चला रहे एक युवक को रोकने पर पुलिस को बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी होने का पता चला।

जानकारी के अनुसार बुधवार को मामूरा पॉइंट नहर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान आईओ प्रदीप सिंह, हेड कांस्टेबल जय किशन एवं कांस्टेबल हरचंद ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की। वाहन के दस्तावेज संतोषजनक नहीं मिलने पर पुलिस ने बाइक के चेसिस नंबर की जांच की।

वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की दो बाइक बरामद

जांच में सामने आया कि बाइक का वास्तविक पंजीकरण नंबर दूसरा है, जबकि उस पर कोई नंबर प्लेट लगी हुई थी। चेसिस नंबर के आधार पर वाहन में गड़बड़ी का खुलासा हुआ। पुलिस ने बाइक को जब्त कर चालक भगवान सिंह पुत्र अचल सिंह को अग्रिम कार्रवाई के लिए चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच जारी है।