नशा परिवार एवं समाज के लिए घातक: व्यास
- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला
- रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नशा परिवार एवं समाज के लिए घातक: व्यास। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सुचेता कृपलानी महाविद्यालय माणकलाव में जागरूकता कार्यशाला, जनजागरूकता रैली एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास थे।
मुख्य अतिथि अनिल व्यास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति,परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत घातक है। नशे की लत युवाओं के भविष्य को प्रभावित करती है तथा सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं को जन्म देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ,सकारात्मक एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने हाथों में नशामुक्ति संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली।
बिना हेलमेट रोका तो खुला बाइक चोरी का राज
रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमल किशोर डागा ने विद्यार्थियों को नशामुक्त रहने तथा समाज में जनजागरण की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग की सकारात्मक भागीदारी से ही नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह भाटी,प्रेमाराम सांखला, अन्नाराम चौधरी,ऊषा कच्छवाहा एवं किरण गहलोत की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत निर्माण की शपथ दिलाई गई।
