Doordrishti News Logo

वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की दो बाइक बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की दो बाइक बरामद। पुलिस थाना बोरानाडा की चेतक टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार गश्त एवं बदमाशों की चैकिंग के दौरान इन्द्रा कॉलोनी भाण्डू गांव स्थित एक खाली स्थान पर एक युवक दो मोटरसाइकिलों के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में युवक वाहन संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से चोरी होना सामने आया। इस पर इन्द्रा कॉलोनी भाण्डू कला निवासी जगदीश पुत्र राजूराम नायक भील को गिरफ्तार किया गया।

थाने में आत्महत्या को लेकर परिजनों का धरना-प्रदर्शन

उसके कब्जे से एचएफ डीलक्स एवं हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल जब्त की गई है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के मार्गदर्शन में थानाधिकारी डॉ.हनवंत सिंह के नेतृत्व में चेतक 21 टीम द्वारा की गई।

Related posts: