Doordrishti News Logo

डेरा ब्यास सत्संग के लिए दो हजार यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना

  • रेलवे को किराया से मिला 10 लाख का राजस्व
  • एक फेरे की गाड़ी में दो एसी सहित 22 कोच हैं

जोधपुर, पंजाब में स्थित डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास में सत्संग के चलते श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित डेरा सत्संग स्पेशल ट्रेन गुरुवार को जोधपुर के उपनगरीय भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। ब्यास सत्संग में जाने के लिए यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया।

जोधपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि डेरा राधा स्वामी ब्यास सत्संग के लिए गुरुवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल से संचालित की गई सत्संग स्पेशल ट्रेन से 2065 यात्री गुरुवार को जोधपुर के उपनगरीय रेलवे स्टेशन भगत की कोठी से ब्यास के लिए रवाना हुए। इसके किराए के बतौर मंडल को करीब दस लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि पूर्ण आरक्षित सत्संग स्पेशल ट्रेन में दो थ्री टायर एसी के, नौ सेकंड क्लास स्लीपर और द्वितीय श्रेणी के आरक्षित 11 कोच करीब 22 कोच हैं। उन्होंने बताया उन्होंने बताया कि भगत की कोठी से यह ट्रेन एक फेरे के लिए गुरुवार शाम साढ़े चार बजे व्यास के लिए रवाना हुई। ट्रेन संख्या 04833, भगत की कोठी (जोधपुर)-ब्यास सत्संग किराया स्पेशल अगले दिन शुक्रवार को सुबह 11.45 बजे ब्यास पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 04834, ब्यास-भगत की कोठी (जोधपुर) सत्संग किराया स्पेशल ब्यास से 22 मई को दोपहर 3 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इस रेल सेवा मार्ग में जोधपुर,पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, मारवाड़ मूंडवा, नागौर, बीकानेर,सूरतगढ़,हनुमानगढ़, बठिंडा,धुरी, लुधियाना एवं जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ब्यास स्पेशल पूरी पैक

डेरा ब्यास सत्संग के लिए रेलवे द्वारा संचालित ब्यास स्पेशल ट्रेन भगत की कोठी से खचाखच भरी हुई गई। ट्रेन में यात्रियों के लिए निर्धारित सभी सीटें भर गई। उपनगरीय भगत की कोठी और जोधपुर रेलवे स्टेशनों पर ब्यास जाने वाले यात्रियों को विदा करने के लिए उनके परिजन उत्साह से पंहुचे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026