Doordrishti News Logo

अवैध खनन की निगरानी समिति की बैठक

  • 14 जून तक चलाया जा रहा है एक माह का सघन अभियान
  • जिले में अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के प्रयास जारी

जोधपुर,अवैध खनन की निगरानी समिति की बैठक जिला कलक्टर कार्यालय में कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त राजस्व अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में खनि अभियंता प्रवीण कुमार अग्रवाल ने जोधपुर जिले में खनिज बजरी की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में की गयी कार्यवाही के बारे में बताया कि इस वर्ष में कुल 33 प्रकरण अवैध खनन/निर्गमन के विभिन्न खनिजों से संबंधित बना कर रुपये 40.23 लाख की वसूली की गई तथा विभिन्न पुलिस थानों में 2 प्रकरणों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसमें पुलिस द्वारा अनुसंधान कर कार्रवाई की जा रही है।

बैठक में जानकारी दी गई कि अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम(गृरप-2) विभाग द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में जिले में अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए 15 मई से 14 जून तक सघन अभियान चलाए जाने हेतु खान विभाग के साथ-साथ राजस्व, वन, पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त जांच दलों का गठन जिला कलक्टर द्वारा किया गया है। इस जांच दल द्वारा चार दिन में अब तक कुल 14 प्रकरण बना कर कुल 8.32 लाख रूपये की वसूली की गयी।

उन्होंने बताया कि तहसील लूणी में खनिज बजरी के अवैध खनन/परिवहन/भण्डारण के संबंध में ग्राम धांधिया नदी क्षेत्र में खनि अभियंता, सहायक खनि अभियंता, तकनीकी स्टॉफ एवं बॉर्डर होमगार्ड व पुलिस थाना के स्टॉफ के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है। लूणी नदी क्षेत्र में विभाग के तकनीकी स्टॉफ, पुलिस एवं आरएसी के साथ खनिज बजरी के अवैध खनन की निगरानी हेतु लगातार चैकिंग की जा रही है।

जिला कलक्टर जोधपुर द्वारा अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु समस्त उपखण्ड अधिकारियों को पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों, परिवहन विभाग,खान विभाग व वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुऐ अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने बाबत निर्देशित किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026