Doordrishti News Logo

तस्कर से एक किलो अफीम का दूध और डोडा पोस्त बरामद

जोधपुर, कमिश्नरेट की डांगियावास पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ युवक को गिरफ्तार कर अवैध अफीम का दूध और डोडा पोस्त बरामद किया है।
डांगियावास थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक शिवहरे ने बताया है कि पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगोई, उपायुक्त पूर्व भुवन भूषण यादव,एडीसीपी पूर्व नाजिम अली व एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दीवाकर के दिशा निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ रखने वालों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में रात को सूचना पर विशेष नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी में पुलिस ने डांगियावास के 16 मील रोड आथूृणी ढाणी,बावरला निवासी प्रहलाद राम विश्नोई पुत्र इराराम सारण को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो अफीम का दूध व पांच किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है।

पुलिस टीम में शामिल

अवैध मादक पदार्थ के साथ तस्कर प्रहलादराम विश्नोई को गिरफ्तार करने में हैड कांस्टेबल मदनलाल व नैनाराम, कांस्टेबल कंचन,रमेश कुमार, महीपाल ढाका,अजीत सिंह, सुखदेव राम व दिनेश सियाग की सराहनीय भूमिका रही। कांस्टेबल रामलाल की भूमिका सराहनीय रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026