सो रही पत्नी के चाकू से नाक व होंठ काटा, महिला अस्पताल में भर्ती

जोधपुर, शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र में झोपड़ पट्टी गुजराती कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को नींद में उसके पति ने चाकू से नाक व होंठ काट डाले। इस महिला को लहूलुहान होने पर महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

महिला के पर्चा बयान पर हत्या प्रयास में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। वह आदतन शराबी बताया जाता है।

प्रतापनगर थाने के सबइंस्पेक्टर रामकृष्ण ताडा ने बताया कि गुजराती कॉलोनी झोपड़ पट्टी की रहने वाली 45 साल की एक महिला के पति ने उसे छोड़ रखा था। बाद में यह महिला किसी अन्य की ब्याहता बन कर रही।

इसके दूसरे पति का कुछ समय पहले निधन हो गया। तब उसका पहले वाला यानी बाबूलाल करीबन 15 दिन पहले उसके यहां पर आया गया और शराब पीकर मारपीट करने लगा।

बाबूलाल से इस महिला के दो बच्चे है जबकि दूसरे वाले एक संतान है। 12 मार्च को वह अपने घर में सो रही थी। तब उसका शराबी पति बाबूलाल आया और किसी धारदार वस्तु संभवत: चाकू से वार करते हुए उसके नाक व होंठ को काट दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई।

तब उसे तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची और उसके बयान लिए। तब पर्चा बयान पर हत्या प्रयास में केस दर्ज किया गया। बदमाश की तलाश की जा रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *