पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद
कम मात्रा में पेट्रोल वितरण पाए जाने पर दो पंपों पर 20 हजार रुपए का जुर्माना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग ने जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण किया।
रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज
इस दौरान दो पेट्रोल पंपों पर निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल वितरण पाए जाने पर कुल पांच नोजल बंद किए गए तथा कुल 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी दीपक पूनिया एवं रामनिवास बिश्नोई की टीम ने निरीक्षण के दौरान पेट्रोल एवं डीजल वितरण व्यवस्था, डिस्पेंसिंग यूनिट (नोजल),माप उपकरणों के सत्यापन की स्थिति तथा उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाई जा रही ईंधन की मात्रा की जांच की।
टीम ने पांच लीटर क्षमता के प्रमाणित माप पात्र से ईंधन वितरण की जांच की। इस दौरान दो पेट्रोल पंपों पर निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल वितरण (शॉर्ट डिलीवरी) पाया गया। अनियमितता सामने आने पर संबंधित पांच नोजल बंद कर विधिक माप विज्ञान अधिनियम एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान प्रवर्तन नियमों के तहत कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध करवाने तथा सभी डिस्पेंसिंग यूनिट का समय पर सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि माप में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने बताया कि उपभोक्ता हितों की रक्षा एवं ईंधन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सघन निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

