Doordrishti News Logo

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

ग्रामीण एसपी ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए कार्रवाई के निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अनुपालना में जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने जिले में अवैध खनन, बजरी के अवैध परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्ती शुरू कर दी है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों एवं जिले के समस्त थानाधिकारियों की बैठक लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल, वृताधिकारी बालेसर राजेन्द्रसिंह,वृताधिकारी ओसियां रतनसिंह, वृताधिकारी भोपालगढ़ गुलाबाराम,वृताधिकारी बिलाड़ा मनीष देव विश्वकर्मा सहित जिले के समस्त थानाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध बजरी खनन,परिवहन एवं भंडारण के मामलों में अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई की जाए। अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को जब्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

गलत खाते में चली गई पेंशन की राशि लौटाने के आदेश

साथ ही अवैध खनन स्थलों की पहचान कर ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
संलिप्त व्यक्तियों पर निरंतर निगरानी रखी गई। उन्होंने जब्त की गई बजरी का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन एवं बजरी के अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।