तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार
- भदवासिया सब्जी मंडी से मजदूर के अपहरण का मामला
- अन्य आरोपियों की पहचान के साथ तलाश में जुटी पुलिस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार। शहर के भदवासिया सब्जी मंडी से एक मजदूर के अपहरण का मामले में महामंदिर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के अन्य साथियों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। घटना 5 अक्टूबर की है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि परिवादी मोडाराम हुड्डा ने पुलिस में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसका बड़ा भाई ओमप्रकाश भदवासिया सब्जी मंडी में मजदूरी करता है। 5 अक्टूबर की रात करीब 12.05 बजे वह दुकान के सामने मौजूद था। इसी दौरान एक काले रंग की गाड़ी में सवार होकर आए लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया और अपहरण कर ले गए।
जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल
गाड़ी को शैतान सिंह नगर निवासी गोपाल पुत्र सीताराम चला रहा था। उसके साथ नरेश पुत्र माणकराम, जीवन पुत्र उर्जाराम और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई ओमप्रकाश की आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते उसके भाई की जान को खतरा होने की आशंका जताई गई।
महामंदिर पुलिस के अनुसार प्रकरण में डेढ़ माह बाद अब तीन आरोपियों हुड्डों की ढाणी शैतान नगर लोहावट निवासी जीवणराम पुत्र उर्जाराम जाट, गोपाल पुत्र सिरधाराम एवं नारूराम उर्फ नरेश पुत्र माणकराम को गिरफ्तार किया गया है।
Related posts:

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

गलत खाते में चली गई पेंशन की राशि लौटाने के आदेश

चिकित्सक समुदाय की गरिमा से जुड़े मामले में नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट में आसाराम की याचिका पर सुनवाई सर्दियों की छुट्टियों के बाद

जलते कचरे की चपेट में आई कार में लगी आग

