Doordrishti News Logo

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

  • शास्त्री सर्किल पर स्टंटबाजी का खेल
  • चालक पर कार्रवाई
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त। शहर में यातायात नियमों की अवहेलना कर सडक़ पर स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भौमिया के निर्देशानुसार यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्टंट करने वाले वाहन को जब्त किया। 7 नवंबर को शास्त्री सर्किल पर एक वाहन चालक द्वारा खतरनाक तरीके से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पर यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 एवं 207 के तहत सीज कर दिया।

तेज गति से वाहन दौडऩा या लटक कर यात्रा करना पड़ेगा भारी 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज ने बताया कि सडक़ पर स्टंट करना,तेज गति से वाहन दौड़ाना,वाहन से बाहर लटक कर चलना तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियां वाहन चालक के साथ सडक़ पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

यातायात नियमों का करें पालन 
उन्होंने वाहन चालकों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पडऩे पर वाहन जब्ती, लाइसेंस निलंबन सहित अन्य कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

यातायात पुलिस की अपील 
सडक़ पर आपकी एक लापरवाही किसी दूसरे के जीवन पर भारी पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।