जोधपुर, आमआदमी से निवेश के नाम पर लाखों करोड़ों रूपयों की ठगी करने वाले एक शख्स को महामंदिर पुलिस ने सिरोही जेल से गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।
उससे पूछताछ चल रही है। आरोपी नवजीवन क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी का महाप्रबंधक है। जिस ने लोगों से धन को ढाई गुना करने का झांसा देकर ठगी की थी। आरोपी के खिलाफ महामंदिर थाने में तीन प्रकरण दर्ज हो रखे है। पुलिस इसमें अनुसंधान कर रही है।
थाने के सबइंस्पेक्टर खेताराम ने बताया कि बाड़मेर में नवजीवन क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी चलाने वाले उसके महाप्रंबधक गिरधर सिंह पुत्र खींवसिंह को सिरोही जेल से गिरफ्तार कर लाया गया है। उसके खिलाफ थाने में तीन केस दर्ज हो रखे हैं।
उस पर लोगों से धन को ढाई गुना करने का झांसा देकर रूपए ऐंठने का आरोप लगा है। वह अभी सिरोही जेल में बंद था उसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। रविवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

