जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

ICMR-NIHR जोधपुर द्वारा कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर फतेहपुर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 (Tobacco-Free Youth Campaign 4.0) के अंतर्गत ICMR-NIHR, जोधपुर द्वारा कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, फतेहपुर में तंबाकू निषेध जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन ICMR-NIHR,जोधपुर के निदेशक प्रो.डॉ.पंकज भारद्वाज एवं कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के डीन प्रो.डॉ.हरफूल सिंह के मार्गदर्शन में डॉ.रमेश कुमार सांगवान एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इसमें महाविद्यालय के 37 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. एसआर ढाका,डॉ.सुभाष चंद्र गोस्वामी,डॉ.इंदु बाला सेठी एवं डॉ.हनुमान सिंह जाटव की उपस्थित थे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों, निकोटीन की लत तथा इससे होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरुक करना और शैक्षणिक संस्थानों में तंबाकू मुक्त वातावरण को बढ़ावा देना था।

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी गई तथा उन्हें तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। तंबाकू निषेध से संबंधित IEC सामग्री का प्रसार किया गया तथा विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं कर्मचारियों को MyGov पोर्टल के माध्यम से ‘Say No to Tobacco’ ऑनलाइन शपथ लेने एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस जागरुकता पहल के माध्यम से युवाओं को तंबाकू मुक्त परिसर एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।