न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी
साइबर ठगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी। शहर के शास्त्रीनगर जी सेक्टर में रहने वाले एक युवक के बैंक खाते से से 2.11 लाख रुपए निकाल लिए गए। शातिर ने क्रेडिट कार्ड से रकम को साफ किया। उसके पास न तो ओटीपी आया और न ही किसी तरह का मैसेज।
संभवत : क्रेडिट कार्ड से शातिर ने खरीदारी की है। इस बारे में पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई थी। पीडि़त ने अब शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि जी सेक्टर 30-बी निवासी प्रणव पुत्र अशोक राठी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड एकाउंट से किसी शातिर ने 2 लाख 11 हजार 619 पार कर लिए।
घटना का पता उसे बाद में हुआ जब उसके मोबाइल पर मैसेज मिले। शास्त्री नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। संभवत: किसी शातिर ने क्रे डिट कार्ड के जरिए उक्त रकम की खरीदारी की है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
Related posts:

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

