Doordrishti News Logo

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार। कमिश्ररेट पुलिस ने रविवार को तीन युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किए।

उदयमंदिर पुलिस थाने के एएसआई श्यामलाल ने रेलवे स्टेशन के बाहर संदिज्ध युवक को पकड़ा। उसके तलाशी में धारदार चाकू मिला। इस पर आरोपी घोसियों का मदरसा के पास मेड़ती गेट के बाहर रहने वाले नदीम उर्फ टोनी को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

इसी तरह एएसआई नेमीचंद ने रेलवे स्टेशन के बाहर से साजता सिणधरी बालोतरा निवासी थानाराम जाट को संदेह के आधार पर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। जबकि सदर बाजार पुलिस थाने के एएसआई प्रकाशचंद जवाहर खाना रोड घासमंडी एरिया में गश्त करते हुए संदिज्ध युवक को पकड़ा। उसके पास में चाकू मिलने पर आरोपी नागौरी गेट रोड निवासी साजिद हुसैन को गिरफ्तार किया गया।