Doordrishti News Logo

शेखावत ने किया बाबा रामदेव समाधि के दर्शन

जोधपुर/पोकरण,शेखावत ने किया बाबा रामदेव समाधि के दर्शन। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार सुबह रामदेवरा में लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि पर धोक लगाई। उन्होंने मंगला आरती में शामिल हो कर ज्योत के दर्शन किए और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें – राज्यपाल,मुख्यमंत्री और विधान सभा अध्यक्ष ने दी गणेश चतुर्थी पर प्रेदेशवासियों को शुभकामनाएं

इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि रुणिचा धनी की कृपा आशीर्वाद सभी पर बना रहे। बाबा रामदेव देशभर से आने वाले भक्तों श्रद्धालुओं की कामना पूरी करें। समाधि स्थल पर जाने से पहले शेखावत ने भगवान श्रीगणेश के दर्शन किए। पवित्र स्थली रामदेवरा दर्शन के बाद बाबा रामदेव गौशाला जाकर गऊमाता और नन्दी को चारा गुड़ खिलाया।

इससे पहले सुबह शेखावत लोगों से मिले। पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर सभी के अभाव अभियोग सुने। पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी,जिला प्रमुख प्रताप सिंह, सांकड़ा प्रधान भगवत सिंह,पूर्व विधायक सांग सिंह,पूर्व विधायक शैतान सिंह,जैसलमेर जिला भाजपा अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सारदा सहित अनेक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि साथ थे।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed