Doordrishti News Logo

राज्यपाल,मुख्यमंत्री और विधान सभा अध्यक्ष ने दी गणेश चतुर्थी पर प्रेदेशवासियों को शुभकामनाएं

जयपुर,राज्यपाल,मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने दी गणेश चतुर्थी पर प्रेदेश वासियों को शुभकामनाएं। राज्यपाल बागडे ने कहा है कि भगवान श्रीगणेश प्रथम पूज्य हैं। वह सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने वाले और मंगल करने वाले हैं। ऐसे भगवान श्रीगणेश का हम वंदन, अभिनंदन करते हैं। उन्होंने गणेश चतुर्थी उमंग और उत्साह से मनाने के साथ गणेशोत्सव पर भगवान श्रीगणेश से राष्ट्र और प्रदेश की समृद्धि,सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की है।

यह भी पढ़ें – 41वें जन्मदिन पर 31वीं बार रक्तदान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि विघ्नहर्ता- मंगलकर्ता भगवान श्रीगणेश की आराधना से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं,इसलिए हम हर शुभ कार्य करने से पहले उनका पूजन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री गणेश ने अपने माता-पिता का हमेशा सम्मान किया। उनके जीवन से हमें बड़े-बुजुर्गों के प्रति आदर का भाव रखने का संदेश मिलता है।

विधान सभा अध्‍यक्ष ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने गणेश चतुर्थी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। देवनानी ने कहा कि भगवान श्रीगणेश से ज्ञान,धैर्य और आत्‍म विश्‍वास सीखा जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि हमें धैर्य के साथ जीवन में हर परिस्थिति में कार्य करना चाहिए। इस संसार में हर एक जीव का महत्‍व होता है। कितना भी छोटा जीव क्‍यों न हो,उसके कर्म मायने रखते हैं। निष्‍ठा और ईमानदारी से कार्य करके ही हम मानव जीवन में सफलता प्राप्‍त कर सकते है। संस्‍कृति और संस्‍कार व्‍यक्ति के विकास के आधार होते हैं। श्री देवनानी ने कहा कि श्री गणेश चतुर्थी पर्व को उत्‍साह के साथ मनायें। राष्‍ट्र प्रथम की भावना से भाईचारे और एकता के साथ पर्व को मनाया जाना चाहिए।

Related posts: