जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से उनके छतरपुर स्थित आश्रम में औपचारिक भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जोधपुर भाजपा मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि पत्नी नोनद के साथ स्वामीजी से आशीर्वाद प्राप्त कर मंत्री शेखावत ने सहृदय आभार व्यक्त किया। शेखावत ने कहा कि हिन्दू धर्मशास्त्रों में लिखित ज्ञान को जनसामान्य तक पहुंचाकर समाज को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित कर रहे स्वामीजी का आशीष पाकर मन प्रफुल्लित है। ज्ञानी महापुरुषों के सानिध्य,उनके व्यक्तित्व की सकारात्मकता से चित्त को मिलने वाली शांति का बखान करना संभव नहीं।
Related posts:

शांतिनाथ प्रभु की स्नात्र एवं गुरुदेव की अष्टप्रकारी पूजा

दीपावली और धनतेरस पर जोधपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को

श्यामा काली माता के चार दिवसीय कार्यक्रम 8 नवंबर से

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

