बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

खेजड़ली धाम से समाज जागरण अभियान की हुई शुरुआत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ। बिश्नोई स्थापना दिवस के पावन अवसर पर बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथ यात्रा एवं जन-जागरण यात्रा का शुभारंभ बिश्नोई धर्मशाला,रातानाड़ा स्थित बीजीसीई कार्यालय से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।

समाज के वरिष्ठजनों, उद्यमियों,युवाओं,मातृ शक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रथ को रवाना किया गया।
रवाना होने के पश्चात रथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध खेजड़ली धाम पहुँची, जहाँ भगवान जाम्भेश्वर के चरणों में वंदन कर यात्रा का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर समाज बंधुओं ने पर्यावरण संरक्षण,जीव रक्षा, सामाजिक एकता तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस रथ यात्रा का उद्देश्य संदेश समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाना,युवाओं को उद्यमिता,स्वरोजगार, नवाचार,शिक्षा एवं आत्म निर्भरता के प्रति प्रेरित करना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस ऐतिहासिक आयोजन से जोडऩा है। यात्रा के दौरान समाज के लोगों को बीजीसीई 2026 की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी जाएगी।

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

आयोजन समिति के अनुसार यह जन-जागरण रथ यात्रा आगामी दिनों में जोधपुर,बाड़मेर,बीकानेर,जालोर,सांचौर,जैसलमेर सहित राजस्थान के बिश्नोई बाहुल्य गांवों एवं प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। प्रत्येक स्थान पर समाज के लोगों से संवाद, जनसंपर्क एवं बीजीसीई 2026के प्रति जागरूकता अभियान चलायाजाएगा, ताकि अधिक से अधिक समाजबंधु इस महा अभियान का हिस्सा बन सकें।

बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल ने बताया कि बीजीसीई- 2026 केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि समाज की उद्यमशीलता, शिक्षा,संस्कृति,महिला सशक्तिकरण,स्टार्टअप, उद्योग एवं वैश्विक नेटवर्किंग को नई दिशा देने का एक व्यापक अभियान है। इस रथ यात्रा के माध्यम से समाज के युवाओं एवं उद्यमियों को एक साझा मंच से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजन समिति ने सभी समाजबंधुओं से अपील की है कि जब भी यह रथ उनके क्षेत्र में पहुँचे, वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यात्रा का स्वागत करें तथा बीजीसीई 2026 के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related posts:

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

November 4, 2026
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

November 4, 2026
Doordrishti News Logo

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

November 4, 2026
IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

November 4, 2026
Doordrishti News Logo

दीपावली-छठ पर यात्री सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे सतर्क

November 4, 2026
Doordrishti News Logo

पार्किंग कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण का रास्ता साफ

November 4, 2026
हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग टीन शेड गिरा

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग टीन शेड गिरा

November 3, 2026
वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव

November 3, 2026
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

November 3, 2026