शांतिनाथ प्रभु की स्नात्र एवं गुरुदेव की अष्टप्रकारी पूजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शांतिनाथ प्रभु की स्नात्र एवं गुरुदेव की अष्टप्रकारी पूजा। नेहरू पार्क स्थित हस्तिनापुर में राजेन्द्र महिला मंडल के तत्वावधान में शांतिनाथ की स्नात्र पूजा एवं गुरु राजेन्द्र सूरीश्वर महाराज की अष्टप्रकारी पूजा का संगीतमय आयोजन किया गया।
साध्वी रत्नरेखा महाराज के आशीर्वचन के पश्चात कमलादेवी हस्तीमल भंडारी परिवार द्वारा शांतिनाथ का प्रक्षालन कर स्नात्र पूजा व गुरु राजेन्द्र सूरी की अष्ट प्रकारी पूजा जल, केसर-चंदन,पुष्प,धूप, दीप,नैवेद्य,फल एवं अक्षत अर्पित कर विधि-विधान से संपन्न हुई।
कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
पूजन के दौरान नीलम,संगीता,शोभा, मंजु भंडारी,शकुंतला पोरवाल,मंजु,ललिता, सपना लूंकड़,शिखा सिंघवी,प्रिया चंडालिया, चंदन सेठ,मंजु कोचर, प्रमिला टाटिया,शालिनी मेहता,त्रिशला कला बागरेचा,उर्मिला दोशी एवं सुगंधा भंसाली ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
पूजन एवं गुरुभक्ति कार्यक्रम का समापन आरती के साथ हुआ। संघ अध्यक्ष पारस पोरवाल ने बताया कि 13 से 15 जनवरी को गुरुदेव की 200वीं जन्म द्विशताब्दी के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित होगा।
Related posts:

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

साढ़े चार साल पहले शराब पार्टी में पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार

तस्कर की 75 लाख की संपत्ति फ्रीज

बीस न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर और नई नियुक्तियां

दिनदहाड़े सूने मकान से घरेलु सामान के साथ आभूषण चोरी

आपसी विवाद में पहले स्कूटी फिर कार में की तोड़फोड़,केस दर्ज

दीपावली और धनतेरस पर जोधपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था

टनकपुर में 14.25 करोड़ से बन रहा भव्य मीडिया सेंटर,भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू

