रहवासीय मकान में पुलिस की रेड 9 जुआरी पकड़े, 37 हजार बरामद
नागौरी गेट और जिला पूर्व की विशेष टीम ने पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रहवासीय मकान में पुलिस की रेड 9 जुआरी पकड़े, 37 हजार बरामद। शहर की नागौरी गेट पुलिस ने एक रहवासीय मकान पर रेड देकर वहां जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर 37500 रुपए की जुआ राशि बरामद की।
थानाधिकारी शैफाली सांखला थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम एवं जिला विशेष टीम के प्रभारी एएसआई खेतसिंह टीम मय जाब्ता द्वारा नया तालाब सार्वजनिक पार्क के पास रहवासीय मकान में दबिश देकर अवैध जुआ संचालन के खिलाफ कार्यवाही कर मौके से कुल 09 जुआरिओं को पकड़ा गया।
नौ माह से वांछित हत्या का आरोपी गिरफ्तार
इन्हें किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने जाकिर पुत्र अलताफ हुसैन निवासी दरगाह के सामने नागौरी गेट,समीर पुत्र मेहबूब निवासी सिन्धी साहबजादों का मोहल्ला भील बस्ती नागौरी गेट, विजय सोलकी पुत्र गोविन्द निवासी संजय कॉलोनी के पास प्रतापनगर, सुमेर सिंह पुत्र मदनलाल निवासी मालियों की गली उदयमंदिर, असलम पुत्र गब्बार निवासी उदयमंदिर गायों की फाटक नागौरी गेट,आशिक पुत्र इमामुदीन निवासी बाम्बा मोहल्ला सदर बाजार,मो. शकिल पुत्र सिकन्दर खां निवासी नागौरी गेट के अन्दर सिन्धी साहबजादों की मस्जिद,सिकन्दर पुत्र आयुब खान निवासी भदवासिया फाटक बंजारा कॉलोनी महामंदिर और अकरम खान पुत्र बच्छु खान निवासी भदवासिया फाटक बंजारा कॉलोनी महामंदिर को पकड़ा गया।
