कबाड़ के ढेर से रेलवे ने जुटाए 51.88 करोड़ रुपए
- सात माह में चौदह हजार मीट्रिक टन अनुपयोगी सामग्री का निस्तारण
- शुक्रवार को 21 लॉट की ई-नीलामी से एक दिन में मिले 6.30 करोड़ रुपए
- अक्टूबर में 20.26 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाकर जोधपुर मंडल उत्तर पश्चिम रेलवे में अव्वल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कबाड़ के ढेर से रेलवे ने जुटाए 51.88 करोड़ रुपए। रेलवे के लिए अनुपयोगी हो चुकी सामग्री अब कमाई का जरिया बन रही है। रेलवे परिसरों में जगह घेरने वाला पुराना कबाड़ ई- नीलामी के जरिए करोड़ों रुपए का राजस्व दे रहा है। पुरानी रेल पटरियों सहित अनुपयोगी सामग्री की बिक्री से रेलवे को अतिरिक्त आय हो रही है। साथ ही परिसरों में जगह खाली होने और सामग्री के पुनर्चक्रण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर तक सात माह के दौरान 13 हजार 976 मीट्रिक टन कबाड़ का निस्तारण कर 51.88 करोड़ रुपए अर्जित किए हैं। शुक्रवार को हुई ई- नीलामी में भी 21 लॉट की सफल बिक्री से 6.30 करोड़ रुपए का राजस्व मिला। इस दौरान 1778.791 मीट्रिक टन सामग्री का निस्तारण किया गया।
राईका बाग स्टेशन पर रेपिडो कियोस्क प्रारंभ
त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने अक्टूबर माह में उत्तर पश्चिम रेलवे को कबाड़ निस्तारण से 33 करोड़ रुपए राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य दिया था। इसके मुकाबले अकेले जोधपुर मंडल ने अक्टूबर में 20.26 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाया। यह पूरे जोन के निर्धारित लक्ष्य का करीब 60 प्रतिशत है। इस उपलब्धि के साथ जोधपुर मंडल अक्टूबर में कबाड़ निस्तारण से राजस्व अर्जित करने में जोन में पहले स्थान पर रहा।
उन्होंने बताया कि अनुपयोगी सामग्री को चिह्नित कर नियमित रूप से ई-नीलामी की जा रही है। इससे सामग्री का बेहतर मूल्य मिलने के साथ रेलवे परिसरों को व्यवस्थित रखने में भी मदद मिल रही है।
पुरानी पटरियों सहित अनुपयोगी सामग्री की नीलामी
रेलवे के कबाड़ में मुख्यतः पुरानी रेल पटरियों सहित कई तरह की अनुपयोगी सामग्री शामिल होती है। उपयोग के योग्य नहीं रहने पर इन्हें चिह्नित कर नीलामी में रखा जाता है। खरीदार इनका पुनर्चक्रण कर दोबारा उपयोग में लेते हैं। इस तरह अनुपयोगी सामग्री से राजस्व मिलने के साथ रेलवे परिसरों में जगह भी खाली होती है।
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

