दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज
बागर चौक विवाद का मामला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज। शहर के भीतरी क्षेत्र बागर चौक- बत्ता सागर में एक बस्ती में 28 अक्टूबर की रात को दो गुट के लोगों के बीच विवाद के बाद झगड़ा हुआ था। विवाद में गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दी गई। पुलिस ने घटना में अब दो पक्ष के लोगों की रिपोर्ट पर जांच आरंभ की है। विवाद बच्चे से गाली गलौच को लेकर शुरू हुआ था।
सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि बागर चौक हरिजन बस्ती की रहने वाली एक महिला ने महेंद्र हंस,दिनेश,छोटू आदि पर मारपीट करने और गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। गीता भवन बस्ती में रहने वाले राजेश ने भी क्रॉस में केस दर्ज कराते हुए अनिकेत, कार्तिक,धोनी आदि को नामजद करते हुए मारपीट एवं गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ का आरोप लगाया है।
घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद
उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर की रात साढ़े नौ बजे उक्त बस्ती एरिया में दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गए थे। बाद में पत्थरबाजी करने लगे। जिससे गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ के चलते शीशे आदि फूूट गए। विवाद एक बच्चे गाली गलौच किए जाने पर हुआ था।
घटनाक्रम में चार पांच लोग चोटिल भी हुए थे। क्षेत्रवासी महेंंद्र ने उसके भांजों पर हमले का आरोप भी लगाया था। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी रात में सामने आए थे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

